{"_id":"6830aab3230a0bea0a0e0b70","slug":"devbhoomi-body-joint-employees-federation-staged-a-sit-in-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-698073-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने दिया धरना
विज्ञापन
कोटद्वार। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ की कोटद्वार जिला शाखा ने सफाई कर्मचारियों की 14 सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में नारेबाजी कर धरना दिया। धरनार्थियों ने सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना को ज्ञापन भी साैंपा।
शुक्रवार को देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वह लगातार समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। धरना देने वालों में महासंघ की प्रदेश उपाध्यक्ष सरस्वती घाघट, प्रदेश उप महामंत्री यश गोडियाल, जिलाध्यक्ष शशि चैनवाल और जिला महामंत्री अनिल कुमार आदि शामिल रहे।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पर्यावरण मित्रों को पिछले दो वर्षों के दीपावली के बोनस का भुगतान करने, मोहल्ला स्वच्छता समिति व आउटसोर्स में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को रविवार के आधे दिन का अवकाश देने, पर्यावरण मित्रों को प्रतिवर्ष 2,500 रुपये झाडू भत्ता व वेतन पर 500 रुपये का भुगतान करने, स्वच्छता समिति और आउटसोर्स कर्मचारियों को नगर निगम की प्रिंट टी-शर्ट देने, पर्यावरण मित्रों की बायोमीट्रिक उपस्थिति पर रोक लगाने, नियमित पर्यावरण मित्रों को पीएफ की रुकी हुई धनराशि वापस दिलाने, नगर निगम में क्षेत्रफल के अनुसार कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, मृतकों की रुकी हुई धनराशि का मृतक आश्रितों को भुगतान करने, सर्किल हवलदार रणजीत सिंह को पुन: हवलदार के पद पर नियुक्त करने, पर्यावरण मित्रों को वरिष्ठता के आधार पर या रिक्त पदों के अनुसार नियुक्ति देने, नगर निगम कार्यालय में कार्यवाहक पद पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को उनको अपने पद पर वापस भेजने, निगम में सफाई कार्य पर वाल्मीकि समाज के लोगों को रखने की मांगें दोहराईं।