फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Devastation in Jamri Gaddis land

अतिवृष्टि से जमरगड्डी के धरियालसार तोक में तबाही

Sun, 05 Jul 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Devastation in Jamri Gaddis land
दुगड्डा ब्लाक के ग्रामसभा जमरगड्डी के धरियालसार तोक में अतिवृष्टि से आया मलबा। - फोटो : KOTDWAR
दुगड्डा। जमरगड्डी ग्राम पंचायत के धरियालसार तोक में रविवार सुबह अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। गांव की कई नाली कृषि भूमि बाढ़ में बह गई। इसके अलावा गांव के मार्ग पर बनी पुलिया और मुर्गीबाड़ा भी बह गया है। पहाड़ी पर बड़े-बड़े बोल्डर अटके हैं, जिससे गांव वालों में दहशत है। सूचना पर राजस्व कर्मियों ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

धरियालसार में सुबह के वक्त अचानक पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा आने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने किसी तरह घरों से भागकर जान बचाई। मूसलाधार बारिश से ग्रामीणों के खेत खलिहान आपदा की भेंट चढ़ गये। बाढ़ और मलबे में राजकुमारी देवी का मुर्गीबाड़ा बह गया। जबकि राजकुमारी देवी, अजय देव, कुंवर सिंह और शंभूप्रसाद के कई नाली उपजाऊ कृषि भूमि और बगीचे, जिनमें आम, अमरूद, लीची आदि के पेड़ थे, तहस-नहस हो गए।
विज्ञापन

गांव में बनी डाट पुलिया, सौर ऊर्जा लाइट और पानी की टंकी भी बाढ़ में बह गए। बाढ़ से मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीण मोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि का कहना है कि आपदा से गांव खतरे की जद में है। पिछले साल भी गांव में आपदा आई थी। इस दौरान चार ग्रामीणों के आवासीय भवनों में दरारें पड़ गई थीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमरगड्डी प्रधान कांता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदनलाल ने बताया कि रविवार सुबह इसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई थी। सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक अशोक जोशी ने गांव पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed