फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Detailed information about AIDS

जागरूकता शिविर में लोगों को दी एड्स की जानकारी

Thu, 28 Nov 2019 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Detailed information about AIDS
भारत सरकार एवं उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति देहरादून और सहयोग संस्था ग्रामीण हिमालय अध्ययन एवं सरंक्षण की ओर से एड्स जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एड्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बृहस्पतिवार को सफा होम नशामुक्ति केंद्र में आयोजित एड्स जांच एवं जागरूकता शिविर का शुभारंभ सफा होम के सीईओ रंजन धर और संचालन संस्था के निदेशक कुलदीप गुसाईं ने किया। कुलदीप ने बताया कि एड्स के संक्रमण के तीन मुख्य कारण हैं, असुरक्षित यौन संबंध, रक्त का आदान-प्रदान व मां से शिशु में संक्रमण। इन्हीं तीन मुख्य कारणों से एड्स फैलता है। कहा कि देश में संक्रमण असुरक्षित विषमलिंगी यौन संबंधों और एक ही सूई का अलग-अलग लोगों द्वारा इस्तेमाल करने से फैल रहा है। शिविर में पहुंचे लोगों में से 20 लोगों ने एड्स की जांच कराई और सभी की रिपोर्ट निगेटिव निकली। एड्स जांच में लक्ष्मी थपलियाल और प्रीति बिष्ट द्वारा की गई। कार्यक्रम में रश्मि बिष्ट, गोपाल दत्त, संगीता आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed