फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Destitute cattle become a cause of trouble from plains to mountains.

Kotdwar News: मैदान से पहाड़ तक निराश्रित गोवंश बने मुसीबत का सबब

Tue, 11 Feb 2025 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Destitute cattle become a cause of trouble from plains to mountains.

विज्ञापन
सतपुली। मैदान से पहाड़ तक निराश्रित व लोगों के पालतू पशु राहगीरों और यातायात के लिए मुसीबत बने हुए हैं। सतपुली में हाईवे 534 पर तहसील परिसर के निकट उखलेत तिराहे पर बड़ी तादाद में निराश्रित व पालतू गोवंश का जमावड़ा दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। बाजार क्षेत्र में भी निराश्रित गोवंश लोगों को चोटिल कर रहे हैं।



स्थानीय ग्रामीण राकेश कुमार, कन्हैया लाल बडोला, विक्रम सिंह रावत, पातीराम, विद्यादत्त का कहना है कि क्षेत्र में निराश्रित और पालतू दोनों तरह के गोवंश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि सतपुली क्षेत्र में बड़ी तादाद में गोवंश नगर क्षेत्र और आस-पास घूमते रहते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग गोवंश को यहां छोड़ देते हैं। जिससे हाईवे पर भी बड़ी संख्या में पशुओं के जमघट से हादसों की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

तहसील परिसर के निकट पौड़ी हाईवे पर उखलेत तिराहे पर पशुओं का हर वक्त जमघट लगा रहता है, जिससे यातायात बाधित तो होता ही है, दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। मोड़ और अंधेरा होने पर कई बार वाहन चालकों को नजदीक आकर ही पशुओं का पता चल पाता है। कई घटनाओं में पशु भी घायल हो चुके हैं। अनेकों बार स्थानीय ग्रामीण इन पशुओं को हाईवे से हटाकर जंगल या नयार नदी के किनारे की ओर खदेड़ देते हैं। लेकिन ये फिर से सड़क पर वापस आ जाते हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इन पशुओं के लिए गोशाला निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed