फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Department of Health raided at ultrasound centers

स्वास्थ्य विभाग ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर मारे छापे

Fri, 28 Apr 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Fri, 28 Apr 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन

कोटद्वार। स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन की मदद से कोटद्वार में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों में छापे मारे। उन्होंने केंद्रों के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। अधिकारियों ने केंद्र संचालकों को अपने दस्तावेजों को ऑन लाइन कर इसकी जानकारी जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजने के निर्देश दिए।      शुक्रवार को कोटद्वार के अल्ट्रासाउंड केंद्रों में उस समय हड़कंप मच गया, जब सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार त्यागी, नायब तहसीलदार हरिमोहन खंडूड़ी ने कर्मचारियों के साथ शहर के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापा मारना शुरू कर दिया। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने डिग्री कालेज रोड, देवी रोड सिताबपुर और जौनपुर में संचालित क्लीनिकों में चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया। एसीएमओ डा. त्यागी ने बताया कि सभी केंद्रों में संचालकों से उनकी मशीन और क्लीनिक से संबंधित कागजात दिखाने को कहा गया। सभी के पास कागजात पूरे पाए गए। उन्हें अपने दस्तावेजों को ऑनलाइन करने और इसकी रिपोर्ट सीएमओ पौड़ी के समक्ष पेश करने के लिए कहा गया। अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ अभियान जारी रखा जाएगा। खामियां पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed