फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demonstration of teachers regarding restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए प्राथमिक शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 30 Nov 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of teachers regarding restoration of old pension
पुरानी पेंशन बहाल करने समेत अन्य मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन के बाद उपशिक्षा अधिकारी के माध्यम ? - फोटो : KOTDWAR
पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों को लेकर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीआरसी सुखरो में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर संगठन की ओर से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक इकाई अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पाल की अध्यक्षता में शनिवार को प्राथमिक शिक्षकों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बीआरसी सुखरो में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर पौड़ी जिले के सभी बीआरसी केंद्रों पर धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर पुरानी पेंशन योजना को तत्काल लागू करने, छठे केंद्रीय वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करते हुए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों में संशोधन कर एक जनवरी, 2016 से सारे देश के प्राथमिक शिक्षकों के लिए समान रूप से लागू करने की मांग की गई। कहा कि देश के सभी राज्यों में अनुबंधित/शिक्षकों/पैरा शिक्षकों, शिक्षा सहायकों, गण शिक्षकों अथवा नियोजित शिक्षकों को 31 मार्च, 2021 से पूर्व समायोजित कर समान वेतन सुनिश्चित किया जाए। संगठन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में सुधार को सुनिश्चित करने, शिक्षक पात्रता शिक्षकों के व्यावसायिक प्रशिक्षण लेने से पूर्व आयोजित करने की मांग भी उठाई। इस मौके पर सुनील प्रभा, कुल गौरव द्विवेदी, देवेंद्र नेगी, नवीन शर्मा, विपिन बड़ोला, नीरज कोटनाला, सरोप देवलाल, पूनम प्रकाश, अजय नौडियाल, नवीन जुयाल, खेमराम जखमोला, अजीम हैदर, नफीस अहमद, मंजू कुलाश्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed