{"_id":"622783990dce2a598f3868eb","slug":"demonstration-of-bjp-councilors-for-not-getting-street-lights-kotdwar-news-drn4059258149","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाइटें न मिलने पर भाजपा पार्षदों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट लाइटें न मिलने पर भाजपा पार्षदों का प्रदर्शन
स्ट्रीट लाइटों को लेकर कोटद्वार नगर निगम कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते भाजपा पार्षद।
- फोटो : KOTDWAR
Link Copied
भाजपा से जुड़े पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन पर स्ट्रीट लाइटों को लेकर उनके वार्डों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मेयर और नगर आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
भाजपा पार्षदों ने कहा कि नगर निगम बोर्ड की बैठक में दो हजार लाइटें खरीदने का प्रस्ताव पारित किया गया था। बीते सोमवार को नगर आयुक्त केएस नेगी के साथ भाजपा पार्षदों की बैठक हुई थी, जिसमें नगर आयुक्त ने उनके वार्डों में 40-40 स्ट्रीट लाइटें लगाने पर सहमति जता दी थी। कहा कि मंगलवार अपराह्न तीन बजे जब भाजपा पार्षद स्ट्रीट लाइटें लेने नगर निगम कार्यालय पहुंचे, तो स्वास्थ्य अनुभाग के स्टोर कीपर अपना कार्यालय छोड़कर चले गए। शाम 5:00 बजे तक भी स्टोर कीपर नहीं लौटे। उनसे फोन पर संपर्क करने पर उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। आक्रोशित भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि मेयर हेमलता नेगी ने भाजपा पार्षदों को स्ट्रीट लाइटें देने से मना कर दिया, जबकि कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों में 60 से 70 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। कहा कि उनके वार्डों में हो रहे सौतेले व्यवहार को पार्षद सहन नहीं करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद सौरभ नौडियाल, कमल नेगी, जयदीप नौटियाल, सुभाष पांडेय और मनोज पांथरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।