फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demonstration in Tehsil to remove RBM storage

आरबीएम भंडारण हटाने को तहसील में धरना-प्रदर्शन

Fri, 28 Aug 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in Tehsil to remove RBM storage
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले पूर्व सैनिकों और सनेह क्षेत्र के लोगों ने सनेह मल्ली में आबादी के पास से आरबीएम भंडारण को हटाने के लिए तहसील में क्रमिक धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पहले दिन संगठन के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, गोपाल दत्त जखमोला और हेमा देवी क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद से जुड़े पूर्व सैनिक और सनेह क्षेत्र के लोग तहसील पहुंचे और क्रमिक धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण संपर्क मार्ग तंग होने के बावजूद प्रशासन ने खनन कारोबारियों को आबादी के मध्य आरबीएम भंडारण खोलने की अनुमति प्रदान की है। खनन के ओवर लोडेड डंपरों की आवाजाही से जहां क्षेत्र में दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है, वहीं क्षेत्र की सड़क, पेयजल लाइनें व सिंचाई गूलें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। धरना देने वालों में पूर्व सैनिक जगमोहन सिंह, सुदामा सिंह, ममता बिष्ट, लक्ष्मी नेगी, सुशीला देवी, प्रमिला, सुनीता देवी, शांति देवी, रामेश्वरी देवी, मालती देवी, रानी नेगी, रामेश्वरी रावत व हयात सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed