{"_id":"64eb339a3250ac13900b74c6","slug":"demonstration-by-ringing-bell-at-garhwal-mps-residence-for-old-pension-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-2356-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पुरानी पेंशन के लिए गढ़वाल सांसद के आवास पर घंटी बजाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पुरानी पेंशन के लिए गढ़वाल सांसद के आवास पर घंटी बजाकर किया प्रदर्शन
Sun, 27 Aug 2023 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 27 Aug 2023 04:59 PM IST
विज्ञापन
सतपुली में एकजुट हुए शिक्षक-कर्मचारी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार/सतपुली। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के तहत शिक्षक, कर्मचारियों ने विकास मोहल्ला सतपुली में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह के आवास पर घंटी बजाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की।
रविवार को पोखड़ा, एकेश्वर, द्वारीखाल, दुगड्डा, जयहरीखाल, पाबौ, पौड़ी के शिक्षक कर्मचारी सतपुली में एकत्र हुए और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह के आवास पर घंटी बजाकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में जिला संरक्षक डॉ. महावीर बिष्ट ने कहा कि एक दिन विधायक व सांसद बनने पर जन प्रतिनिधियों को जहां पुरानी पेंशन योजना के तहत पेंशन मिल रही है। वहीं 60 वर्ष तक नौकरी करने के बाद भी 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक, कर्मचारियों व अधिकारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। जिला उपाध्यक्ष अजय बिष्ट ने कहा कि परिवार की सामाजिक सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन की बहाली जरूरी है। जिला मंत्री अनूप जदली ने कर्मचारियों को नई पेंशन योजना की खामियां बताईं और पुरानी पेंशन योजना के लिए सभी से एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर राजीव सेमवाल, दिनेश राणा, भारत बिष्ट, संजय डोबरियाल, संजय नौटियाल, सतेंद्र रावत, सुबोध काला, गौरव ध्यानी, अरुण उनियाल, अभिषेक बलोधी, मनोज बिष्ट, रविंद्र भारती, भास्कर काला, कीर्ति बड़थ्वाल, मोनिका नेगी, विनीता, आशीष जखमोला, सुरमान गुसाईं, सुनील कुमार, अभिषेक यादव, दीपिका रावत, पारुल भट्ट समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी मौजूद रहे।