फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demonstrated for transfer of SDM

एसडीएम के स्थानांतरण के लिए वकीलों ने खोला मोर्चा, धरना-प्रदर्शन

Wed, 21 Aug 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated for transfer of SDM
एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन करते वकील। - फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार। एसडीएम कोटद्वार के तबादले की मांग को लेकर बार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों ने बुधवार से तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गत 14 अगस्त को बार एसोसिएशन ने एसडीएम पर एक अधिवक्ता के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए उनके तबादले की मांग डीएम पौड़ी से की थी। अपनी एक सूत्री मांग को लेकर वकील एक सप्ताह से एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार किए हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन सिंह पंवार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। अध्यक्ष ने कहा कि गत सात जुलाई को एसडीएम योगेश मेहरा ने अपने कार्यालय में अधिवक्ता दीपेंद्र सिंह रावत के साथ अभद्रता की। कहा कि जब अधिवक्ता के साथ अधिकारी बदसलूकी करेंगे तो आम जनता का क्या होगा। कहा कि एक सप्ताह पूर्व अपनी मांग के लिए बार एसोसिएशन डीएम पौड़ी को लिखित रूप से पत्र भेज चुके हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। कहा कि उनकी मांग माने जाने तक बार एसोसिएशन एसडीएम और तहसीलदार दोनों कोर्ट का बहिष्कार जारी रखेगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में सचिव मुकेश कपटियाल, ध्यान सिंह नेगी, पंकज भट्ट, आशुतोष देवरानी, अनिल खंतवाल, सरिता रानी, हेमेंद्र नौटियाल, दीपक रावत, ललित पटवाल, प्रमोद राणा, अशोक ओझा, सुभाष जोशी, जीआर उनियाल, राजकुमार ईष्टवाल, इंद्रेश भाटिया, रजनीश रावत, रोहित कबटियाल, रविंद्र जजेड़ी, अनूप रावत, बिन्नी भट्ट, जीतेंद्र चौहान, राजेश जोशी, सोहन सिंह, अमित बडोला, आशुतोष कंडवाल, कृष्ण भारद्वाज, सुनीता थापा, रतन सिंह नेगी, अंकित अग्रवाल, महेंद्र सिंह, लाजवंती भट्ट व नागेंद्र जोशी समेत कई अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed