फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demolition on Malan Main Feeder Canal, indecency with officials

मालन मेन फीडर नहर पर तोड़फोड़, अधिकारियों से हुई अभद्रता

Wed, 15 Jun 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Demolition on Malan Main Feeder Canal, indecency with officials
भाबर क्षेत्र के 40 से अधिक गांवों को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने वाली मालन मेन फीडर नहर के मालन बैराज से लेकर कण्वाश्रम साइफन तक नहर में तोड़फोड़ और क्षति पहुंचाने का मामला प्रकाश में आया है। काश्तकारों की शिकायत पर नहर का निरीक्षण करने पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी अभद्रता की गई है। सिंचाई विभाग और काश्तकारों ने पुलिस प्रशासन से कण्वाश्रम से मालन बैराज तक के क्षेत्र में पिकनिक और नहर में नहाने के नाम पर तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में एसडीओ ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एसडीओ विनोद कुमार, अवर अभियंता प्रशांत चौहान और कौशिद अली ने बताया कि भाबर के काश्तकारों की शिकायत पर अधिशासी अभियंता अजय कुमार जॉन की अगुवाई में अधिकारियों ने कण्वाश्रम से ऊपर 1200 मीटर तक मेन मालन फीडर का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानीय और बाहरी युवा नहर में बंधा लगाकर नहा रहे थे। उन्होंने नहर के पत्थरों और जालियों को निकालकर बंधा लगाया गया, जिससे नहर का पानी अवरुद्ध हो गया। कहा कि यह नहर कण्वाश्रम से दो भागों मेें दाहिनी मालन नहर और बाईं मालन नहर में विभाजित होकर क्षेत्र के 40 से अधिक गांवों को सिंचाई की सुविधा प्रदान करती है। यह पूरा क्षेत्र असामाजिक तत्वों का अड्डा व पिकनिक सेंटर बन गया है। जहां पर शराब पीकर युवाओं ने मालन फीडर के साइफन से लेकर बैराज तक को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे निचले गांवों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

एसडीओ विनोद कुमार ने बताया कि मालन बैराज में तार जाली तोड़ दी गई है। जब इन लोगों को समझाने का प्रयास किया गया तो वे शराब के नशे में धुत होकर उनसे भी अभद्रता करने लगे। नहर में पानी रोककर नहाने में बच्चों के डूबने का खतरा भी बना हुआ है। इस आशय की एक तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। उधर, अखिल भारतीय किसान सभा के संरक्षक ज्ञान सिंह नेगी, जेपी बहुखंडी, मधूसूदन सिंह नेगी, पुरुषोत्तम डबराल समेत कई काश्तकारों की ओर से कण्वाश्रम के मेन मालन फीडर में अराजक तत्वों के बोलबाले को रोकने की मांग पुलिस प्रशासन से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed