फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demolished 25 shops in the old vegetable marke

पुरानी सब्जी मंडी में की 25 दुकानें ध्वस्त

Tue, 03 May 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार। Updated Tue, 03 May 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
Demolished 25 shops in the old vegetable marke
कोटद्वार में पुरानी सब्जी मंडी को तोड़ती जेसीबी मशीन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नगरपालिका प्रशासन ने मंगलवार को नजीबाबाद चौक स्थित पुरानी थोक सब्जी मंडी की पच्चीस दुकानों को जेसीबी लगाकर ध्वस्त करा दिया। यहां पर नगरपालिका भविष्य में पार्किंग समेत व्यावसायिक कांपलेक्स बनवाएगी। थोक सब्जी मंडी खूनीबड़ में शिफ्ट होने के बाद से नगरपालिका इन दुकानों को खाली करवाने के प्रयास में जुटी थी। इसके खिलाफ व्यापारियों ने निचली अदालत से लेकर हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ी, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिल सकी। हाईकोर्ट ने इन व्यापारियों को इतनी राहत जरूर दी है कि नगर पालिका अपने प्रस्तावित कांपलेक्स में उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दुकानें आवंटित करेगी।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब सात बजे नगर पालिका परिषद अपने लाव-लश्कर के साथ नजीबाबाद चौक स्थित गाड़ीपड़ाव थोक सब्जी मंडी पहुंची। यहां उन्होंने एक-एककर 25 दुकानों पर जेसीबी फिरा दी और दुकानों के ऊपर का टिनशेड गिरा दिया। नगर पालिका और प्रशासन की ओर से व्यापारियों को हाईकोर्ट के 28 अप्रैल के फैसले की जानकारी दे दी गई थी। इसके चलते दुकानदारों ने दुकानें तोड़ने का कोई विरोध नहीं किया। इस कार्रवाई पर एसडीएम जीआर बिनवाल खुद नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी अमरजीत कौर ने बताया कि पालिका की यहां पर पार्किंग और कांपलेक्स निर्माण का प्रस्ताव है। फिलहाल, यहां पर सब्जी वालों को ठेली लगाने की इजाजत दे दी जाएगी। बताया कि पुरानी सब्जी मंडी में पच्चीस दुकानदारों को फड़ आवंटित की गई थी जिन्हें बाद में खूनीबड़ स्थित थोक मंडी में दुकानें आवंटित कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed