फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   demanded a probe into the death of electrical worker

बिफरे ग्रामीण, विद्युत कर्मी की मौत की जांच की मांग

Fri, 03 Jun 2016 09:32 PM IST
यमकेश्वर/कोटद्वार।
यमकेश्वर/कोटद्वार। Updated Fri, 03 Jun 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लाक में धारकोट-डेवराणा के बीच 11केवी एचटी लाइन पर करंट लगने से हुई विद्युत कर्मी की मौत की जांच ऊर्जा निगम का इलेक्ट्रीकल इंस्पेक्टर करेगा। उसकी रिपोर्ट के बाद ही मृतक आश्रितों को मुआवजा मिल सकेगा। उधर, दूसरी ओर इस प्रकरण में ऊर्जा निगम ने विभागीय जांच एसडीओ प्रशांत जुयाल को सौंप दी है। शुक्रवार को राजस्व पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसका हरिद्वार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने विद्युत कर्मी रमेश की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


यमकेेश्वर के उदयपुर पल्ला के पटवारी बृजभूषण बमराड़ा ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम मृतक विद्युत कर्मी के शव को हाईटेंशन लाइन से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए हरिद्वार भिजवा दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने हरिद्वार में ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


विद्युत कर्मी की मौत केे लिए परिजनों और ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि रमेश शटडाउन लेने के बाद ही एचटी लाइन में फाल्ट ठीक करने के लिए चढ़ा था, लेकिन कस्याली बिजली घर से शटडाउन नहीं दिया गया। जिसके चलते उसकी जान चली गई। मृतक के पिता पूर्व सैनिक अमर सिंह पंवार, चचेेरे भाई उदय सिंह पंवार, कसाण के प्रधान गुलाब सिंह, बीडीसी मेंबर विजेंद्र सिंह ने इस मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीओ प्रशांत जुयाल ने बताया कि इलेक्ट्रीकल इंस्पेक्टर घटनास्थल के साथ ही कस्याली बिजली घर का निरीक्षण करेंगे। उनकी रिपोर्ट के बाद ही मुआवजे से संबंधित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed