फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demand to upgrade PHC Pokhara to CHC

Kotdwar News: पीएचसी पोखड़ा को सीएचसी में उच्चीकृत करने की मांग

Mon, 24 Aug 2026 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Demand to upgrade PHC Pokhara to CHC
सतपुली। ब्लॉक मुख्यालय पोखड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पोखड़ा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उच्चीकृत करने की मांग उठी है। इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पूर्व में तत्कालीन मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी ने पीएचसी पोखड़ा के उच्चीकरण की घोषणा की थी, लेकिन लंबे समय बाद भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में क्षेत्रवासियों को उपचार के लिए हंस अस्पताल सतपुली के साथ ही कोटद्वार और देहरादून जाना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक और समय संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन पर पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, कनिष्ठ प्रमुख संजय जोशी, ग्राम प्रधान बलबीर सिंह, कविता रावत, दीपक नेगी, मनोहर प्रसाद और जितेंद्र बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed