फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demand to free Gangadatta Joshi Marg in kotdwar

गंगादत्त जोशी मार्गसील मुक्त करने की मांग

Tue, 01 Sep 2020 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Demand to free Gangadatta Joshi Marg in kotdwar
15 दिनों से माइक्रो कंटेनमेंट जोन गंगादत्त जोशी मार्ग सील होने से परेशान बाजार के व्यापारियों ने एसडीएम से मिलकर क्षेत्र को सील मुुक्त करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

मंगलवार को पार्षद विपिन डोबरियाल के नेतृत्व में गंगादत्त जोशी मार्ग के व्यापारी तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम से कहा कि क्षेत्र में निवास कर रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 17 अगस्त को प्रशासन ने गंगादत्त जोशी मार्ग की सात गलियों को सील कर दिया था। संक्रमित व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन प्रशासन क्षेत्र को सील मुक्त नहीं कर रहा है, जिसके कारण 15 दिनों से दुकानें बंद हैं। एसडीएम ने कोविड-19 के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि नियमानुसार माइक्रो कंटोनमेेंट क्षेत्र के संक्रमित व्यक्ति के अस्पताल से छुट्टी होने के 15 दिन के बाद क्षेत्र को सील मुक्त किया जाता है। इसलिए गंगादत्त जोशी मार्ग के अंतिम संक्रमित व्यक्ति के अस्पताल से छुट्टी के 15 दिन पूरा होते ही क्षेत्र को सील मुक्त कर दिया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद विपिन डोबरियाल, नईम अहमद, राम लाल, रामस्वरूप, राकेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, दिनेश तड़ियाल, आशीष अग्रवाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed