फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demand to declare MNREGA workers as state employees

मनरेगा कर्मियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग

Sat, 17 Jul 2021 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Demand to declare MNREGA workers as state employees
मनरेगा कर्मियों को उचित मानदेय देने और हिमाचल की तर्ज पर राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने की वकालत करते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री रंजना रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री रंजना रावत ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी सरकार से उम्मीद है कि वे राजनीतिक विचारधारा और पार्टी पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर राज्य के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे। मनरेगा कर्मियों की समस्याओं को उठाते हुए कांग्रेस नेत्री ने कहा कि वर्ष 2008 में एक एनजीओ द्वारा मनरेगा कर्मियों की नियुक्ति ठेकेदारी प्रथा पर की गई थी। सरकार ठेकेदार को पेमेंट करती है और फिर ठेकेदार मनरेगा कर्मियों को मानदेय देता है। इसका मनरेगा कर्मी लगातार विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 200 मनरेगा श्रमिकों पर एक मनरेगा कर्मी की नियुक्ति की गई है। इस मानक को कम करके मनरेगा कर्मियों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed