फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demand for magistrate investigation in case of death of children

बच्चों की डूबने से मौत मामले में मजिस्ट्रेटी जांच की मांग

Mon, 13 Jul 2020 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Demand for magistrate investigation in case of death of children
काशीरामपुर तल्ला के लोगों ने खोह नदी में रविवार को दो बच्चों की डूबने से हुई मौत के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग उठाई है। सोमवार को उन्होंने तहसीलदार विकास अवस्थी के जरिये डीएम पौड़ी को ज्ञापन भी प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा कि बरसात शुरू होने के बाद भी रिवर ट्रेनिंग नीति के तहत चैनलाइजेशन का काम जारी है। खनन कारोबारियों ने खोह नदी में पोकलेन मशीनों से खनन कर गहरे गड्ढ़े खोद दिए हैं। इन गड्ढ़ों में पानी भरने से वहां खतरा बना हुआ है। रविवार को भी दो बच्चों की इन गड्ढ़ों में डूबने से मौत हो चुकी है। कहा कि घटना के वक्त नदी का जलस्तर बहुत कम था। जिस स्थान पर घटना हुई, वहां पर एक दिन पहले ही खनन कारोबारियों ने मशीनों से खनन किया था। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में पार्षद सूरज प्रसाद कांति, राकेश सैलानी, शैलेंद्र आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed