फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Defects found in the inspection of ongoing mining work in Khoh river

खोह नदी में चल रहे खनन कार्य के निरीक्षण में मिलीं खामियां

Thu, 03 Mar 2022 09:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 09:31 PM IST
विज्ञापन
Defects found in the inspection of ongoing mining work in Khoh river
खोह नदी में चल रहा रिवर ट्रेनिंग और चैनलाइजेशन का कार्य। - फोटो : KOTDWAR
खोह नदी में बाढ़ सुरक्षा के लिए चल रहे रिवर ट्रेनिंग और चैनलाइजेशन कार्य का विभागीय अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। मौके पर कई स्थानों पर मानकों के अनुसार खनन कार्य न होने पर अधिकारियों की टीम ने संबंधित अनुज्ञापी को फटकार लगाई।
विज्ञापन

एसडीएम मुक्ता मिश्र ने बताया कि खोह नदी में रिवर ट्रेनिंग और चैनलाइजेशन कार्य में मानकों की कमी समेत कई शिकायतें मिली थीं। जिनकी जांच के लिए संयुक्त निरीक्षण के निर्देश दिए गए थे। इस क्रम में भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई देहरादून के खान अधिकारी दिनेश कुमार ने बृहस्पतिवार को कोटद्वार पहुंचकर खोह नदी में चल रहे खनन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अनुज्ञापी को पुल के समीप खनन करने पर फटकार लगाते हुए गड्ढे को भरने के निर्देश दिए। तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि संयुक्त निरीक्षण में दांयी खोह नदी का मुहाना बंद किए जाने संबंधी शिकायत का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान नहर में पानी सुचारु रूप से चल रहा था। खोह नदी में ग्रास्टनंगज में पुल के समीप खनन कर गड्ढा करने पर अनुज्ञापी को फटकार लगाते हुए उन्हें तुरंत गड्ढा भरने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुज्ञापी को मानकों के अनुरूप खनन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि उपखनिज के एक नए स्टॉक व एक पुराने स्टॉक के नवीनीकरण के आवेदन पर भी उन्होंने तहसील प्रशासन के साथ चर्चा की। इस मौके पर खनन सर्वेयर बालकृष्ण बहुगुणा और राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed