{"_id":"605e14e08ebc3e8ca31ac7ba","slug":"decorating-market-for-the-festival-of-holi-kotdwar-news-drn3748648105","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के त्योहार के लिए सजा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के त्योहार के लिए सजा बाजार
विज्ञापन
कोटद्वार में होली के त्योहार पर सजी रंग और पिचकारियों की दुकानें।
- फोटो : KOTDWAR
होली के त्योहार के लिए बाजार सज गया है। दुकानों पर कई तरह के कलर, स्प्रे, गुलाल के गिफ्ट पैक व आकर्षक डिजाइन की पिचकारी भी हैं लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है।
गत वर्ष होली के त्योहार के बाद कोरोना का ग्रहण लग गया था। 25 मार्च से देशभर में लाकडाउन होने के बाद तीन महीने तक व्यापारिक गतिविधियां थमी रहीं, जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। अब होली का त्योहार नजदीक होने के साथ ही बाजार में हर तरफ होली के रंग बिखरने लगे हैं। शहर के झंडाचौक, बदरीनाथ मार्ग, स्टेशन रोड, गोखले मार्ग के साथ ही कोटद्वार भाबर के प्रमुख बाजारों में दुकानों पर होली के सामान नजर आ रहे हैं। बाजार में तोता, मुर्गा, ओसवाल, सहित विभिन्न ब्रांड के अबीर, गुलाल व स्प्रे उपलब्ध हैं। बच्चों व युवाओं को लुभाने के लिए गुलाल की पिचकारी, होली ब्लास्ट, जेट थंडर, बंच आफ बैलून, आर्गेनिक गुलाल, हर्बल स्प्रे सहित आकर्षक आइटम उपलब्ध हैं लेकिन पिछले साल की अपेक्षा बिक्री कम होने से व्यापारी चिंतित हैं। हालांकि उनको उम्मीद है कि त्योहार पर अच्छी बिक्री होगी।
बाजार में नहीं चाइनीज रंग और पिचकारियां
कोटद्वार। व्यापारियों की मानें तो पिछले साल से बाजारों में चाइनीज सामान के बहिष्कार का ही नतीजा है कि बाजार में चाइनीज सामान कहीं नजर नहीं आ रहा है। रंग, पिचकारी विक्रेता मोनू, सोमेंद्र रंजन, राहुल जिंदल आदि का कहना है कि बाजार में चाइनीज उत्पाद इस बार नहीं है। उन्होंने बताया कि हालांकि चाइनीज सामान के मुकाबले भारतीय सामान की कीमतें कुछ ज्यादा हैं, लेकिन भारतीय सामान की गुणवत्ता काफी अच्छी है। कहा कि होली के रंग, पिचकारियां आदि दिल्ली और मुरादाबाद के संभल से मंगाए गए हैं।