{"_id":"6ad754be05da94456f0cf99b","slug":"grp-conducted-a-checking-drive-at-railway-stations-and-on-trains-during-the-festive-season-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-127483-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: त्योहारों पर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में जीआरपी ने चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: त्योहारों पर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में जीआरपी ने चलाया चेकिंग अभियान
Tue, 20 Oct 2026 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 20 Oct 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो
मेटल डिटेक्टर से की गई छानबीन, यात्रियों को ज्वलनशील पदार्थ साथ न ले जाने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। विजय दशमी पर्व के मद्देनजर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मंगलवार को आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में सघन जांच की गई। पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया।
जीआरपी पुलिस बल ने कोटद्वार से नजीबाबाद के बीच संचालित पैसेंजर ट्रेनों के साथ ही कोटद्वार से दिल्ली के बीच चलने वाली श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस और आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के कोचों की जांच की। इस दौरान मेटल डिटेक्टर की मदद से यात्रियों और उनके सामान की सघन चेकिंग की गई। पुलिस ने यात्रियों को ट्रेन में सफर के दौरान पटाखे या अन्य ज्वलनशील पदार्थ साथ लेकर नहीं चलने की सलाह दी। साथ ही यात्रियों से अपील की कि वे स्वयं सतर्क रहें और दूसरे यात्रियों को भी सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करें। जीआरपी ने त्योहार के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया। चेकिंग अभियान में रजनी नौटियाल, प्रवीण नौटियाल सहित जीआरपी के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
.