फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Debris filled in the school was not cleaned even after two days, children's education stalled

Kotdwar News: विद्यालय में भरे मलबे की दो दिन बाद भी नहीं हुई सफाई, बच्चों की पढ़ाई ठप

Mon, 31 Jul 2023 04:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 04:19 PM IST
विज्ञापन
Debris filled in the school was not cleaned even after two days, children's education stalled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोटद्वार। नगर निगम की सुस्त कार्यप्रणाली राजकीय प्राथमिक विद्यालय कौड़िया के नौनिहालों और शिक्षकों पर भारी पड़ रही है। विद्यालय में घुसे पनियाली गदेरे के मलबे की सफाई अब तक नहीं की गई है। गंदगी के कारण बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। जबकि शिक्षक गंदगी में बैठने को मजबूर हैं।

गत शुक्रवार रात को क्षेत्र में तेज बारिश के कारण पनियाली गदेरे में उफान आ गया था। जिससे कौड़िया क्षेत्र के 167 घरों के साथ ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय कौड़िया में भी मलबा भर गया। मध्याह्न भोजन बनाने की रसोई में मलबा घुसने से वहां रखा राशन खराब हो गया। आंगन और कई कक्षों में मलबा जमा हो गया। सोमवार को जब बच्चे और शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो उनको मलबा भरा होने के कारण अंदर जाने का रास्ता नहीं मिला। शिक्षकों ने आला अधिकारियों को विद्यालय की स्थित की जानकारी दी, इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर अवकाश घोषित कर दिया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय नौडियाल ने बताया कि गंदगी के कारण बच्चों की तो छुट्टी कर दी गई है, लेकिन शिक्षक गंदगी में बैठने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

----
कौड़िया क्षेत्र में सफाई करने के लिए 20 अतिरिक्त श्रमिक लगाए गए हैं। शीघ्र सफाई कर्मियों को विद्यालय में भेजकर वहां की सफाई कराई जाएगी।
सुनील कुमार सिंह, सफाई निरीक्षक नगर निगम कोटद्वार
- फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed