फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   death of Journalist Sanjeev Kothari

पत्रकार संजीव कोठारी का निधन, शोक

Thu, 18 Feb 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार Updated Thu, 18 Feb 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार के काशीरामपुर निवासी पत्रकार संजीव कोठारी का बृहस्पतिवार को आकस्मिक निधन हो गया है। कोटद्वार प्रेस क्लब की ओर से शोकसभा आयोजित की गई। उन्होंने देहरादून के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

संजीव कोठारी (44) पुत्र लोकानंद विगत छह महीने से पीलिया की बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों जिसमें दैनिक जागरण, अमर उजाला, दैनिक हिंदुस्तान सहित न्यूज चैनल आंखों देखी, ईटीवी व समाचार प्लस में लंबे समय तक कार्य किया था। पत्रकारों ने संजीव कोठारी के निधन को पत्रकारिता क्षेत्र की बड़ी क्षति बताया। इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष नागेंद्र उनियाल, चंद्रमोहन शुक्ला, सुधींद्र नेगी, राजेंद्र शिवाली, दीपक सुयाल, चंद्रेश लखेड़ा, अशोक बडथ्वाल, नरेंद्र नेगी, नरेश थपलियाल, चंद्रजीत बिष्ट, रविकांत डुकलान, सुनील भट्ट, सुभाष नौडियाल सहित शहर के विभिन्न पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक
प्रदेश के स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत, कोटद्वार के पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, वीरेंद्र सिंह रावत, अमित भारद्वाज, मोहन सिंह नेगी आदि ने पत्रकार संजीव कोठारी के आकस्मिक निधन पर संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed