फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Death of a female guldar in the forest of Masi village of Pokhada range.

Kotdwar News: पोखड़ा रेंज के मासी गांव के जंगल में मादा गुलदार की मौत

Mon, 12 Feb 2024 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Death of a female guldar in the forest of Masi village of Pokhada range.

विज्ञापन
बैजरो। गढ़वाल वन प्रभाग के पोखड़ा रेंज में आपसी संघर्ष में एक मादा गुलदार की मौत हो गई। वन कर्मियों को गश्त के दौरान गुलदार का शव जंगल में मिला। उसके सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद उसे विभागीय नियमानुसार नष्ट कर दिया गया है। पोखड़ा के वन क्षेत्राधिकारी नक्षत्र शाह ने बताया कि रविवार को वन कर्मी जंगल में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें ग्राम सभा मासी से करीब दो किमी जंगल क्षेत्र में एक मृत गुलदार का शव दिखा। वह मादा गुलदार थी, जिसकी उम्र करीब 3 साल है। उसके गले में गहरे दांत के निशान हैं। सिर पर भी चोट भी लगी है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आपसी संघर्ष में उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि इन दिनों गुलदारों का प्रजननकाल चल रहा है। जिससे नर व मादा गुलदार एक दूसरे पर हमला करते हैं। इसमें गंभीर घायल होने पर उनकी जान चली जाती है। बताया कि डाॅक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम करा दिया गया है। उसका विसरा सुरक्षित रखवा लिया गया है, जिसे जांच के लिए भारतीय पशु संस्थान बरेली भेजा जाएगा। इस अवसर पर मासी की ग्राम प्रधान मालती रावत, फॉरेस्ट गार्ड राजेंद्र सिंह नेगी आदि वनकर्मी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed