फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   DAV won the title by defeating Bal Bharti

डीएवी ने बाल भारती को हराकर जीता खिताब

Wed, 20 Oct 2021 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
DAV won the title by defeating Bal Bharti
भाबर के मिनी स्टेडियम मोटाढांक में विजेता टीम के खिलाड़ियों को जर्सी, मेडल और ट्रॉफी प्रदान करते - फोटो : KOTDWAR
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत मिनी स्टेडियम मोटाढांक में चल रही स्व. सुनित बिष्ट मेमोरियल हाईस्कूल हीरोस कप फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब डीएवी ने जीत लिया। बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में डीएवी ने बाल भारती को 1-0 से हराया।
विज्ञापन

बुधवार को फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मुकाबले के पहले हॉफ से ही डीएवी की टीम हावी रही। 20वें मिनट में डीएवी के दीपांशु ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद दोनों ही टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए शानदार मूव बनाए, लेकिन दोनों ही टीमें गोल दागने में सफल नहीं रही। दूसरे हॉफ के अंत में स्कोर 1-0 रहा और डीएवी ने ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

डीएवी के दीपांशु को गोल्डन बूट और अमन को गोल्डन ग्लब्स मिला। उदीयमान खिलाड़ी का खिताब बाल भारती के रुद्राक्ष को मिला। प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट बाल भारती के विवेक रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि गिरिराज सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि बीडी शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी और जर्सी प्रदान कर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका रजत नेगी, हिमांशु और आशीष असवाल ने निभाई। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक प्रेम सिंह रावत, एनआईएस कोच महेंद्र सिंह रावत, सिद्धार्थ रावत, दीपमोहन नेगी, प्रदीप सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed