{"_id":"5db8577a8ebc3e93cd66cfb2","slug":"dav-gets-football-title-kotdwar-news-drn324328922","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी ने जीती शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी ने जीती शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन
शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता जीतने के बाद ट्राफी के साथ खुशी मनाती डीएवी स्कूल की ?
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठी शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति अंतरविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता 2019 डीएवी पब्लिक स्कूल के नाम रही। डीएवी के पारस रावत को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए गोल्डन बूट और एसजीआरआर के सावन पुंडीर को गोल्डन बॉल के खिताब से नवाजा गया। नगर निगम की मेयर हेमलता नेेगी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने विजेता टीम को 8000 जबकि उपविजेता टीम को 5000 की नगद धनराशि और ट्रॉफियां प्रदान की।
मंगलवार को मोटाढांक स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित अंतरविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का मेयर हेमलता नेगी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। फाइनल मैच डीएवी पब्लिक स्कूल और एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। जिसमें पहले हाफ में दोनों टीमों द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया। दोनों टीमों ने एक दूसरे के गोलपोस्ट पर हमले किए, लेकिन पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ के मध्य में डीएवी के फारवर्ड पारस रावत ने एसजीआरआर के डिफेंडरों को छकाते हुए बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। एक गोल से पिछड़ने के बाद एसजीआरआर ने मैच में वापसी के बहुत प्रयास किए, लेकिन डीएवी के डिफेंडरों ने उन्हें छूट नहीं दी। नतीजन अंतिम समय तक एसजीआरआर गोल नहीं कर सकी जिसके चलते डीएवी ने 1-0 से प्रतियोगिता अपने नाम की। इससे पूर्व हुए सेमीफाइनल मैच में एसजीआरआर स्कूूल ने हैरिटेज को 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। डीएवी ने सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। शिवा चौधरी, गौरव केस्टवाल, अनीश नेगी, जितेंद्र यादव, मोहित कोटनाला मैच के निर्णायक रहे। मैच का आंखों देखा हाल सुरदीप गुसाईं और मेहरबान नेगी ने सुनाया।
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए डीएवी के समीर बिष्ट को उदयमान खिलाड़ी, अंकित सिंह को गोल्डन ग्लव्स, हिमांशु रावत को बेस्ट डिफेंस अभयराग गुसाईं को बेस्ट मिड फिल्डर के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर शहीद मुकेश बिष्ट की माता देवेश्वरी बिष्ट, प्रतियोगिता के संयोजक सिद्धार्थ रावत, बीना नेगी, लक्ष्मी रावत, गिरिराज सिंह रावत, सुनील रावत, राकेश मोहन भट्ट, गोपाल जसोला, सुधीर नेगी, दर्शन भंडारी, धीरेंद्र कंडारी, बीडी शर्मा, महावीर सिंह रावत उपस्थित थे।
विज्ञापन
शहीद मुकेश बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अंतरविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मैच में पहुंचे मेयर हेमलता नेेगी और पूर्व मंत्री सुुरेंद्र सिंह नेगी ने शहीद मुकेश बिष्ट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्था के द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार फुटबाल को बढ़ावा दिए जाने को लेकर टूर्नामेंटों को आयोजित किया जा रहा है। जिसके कारण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिल रहा है। जिससे खिलाड़ी प्रदेश एवं देश की टीमों में चयनित होकर राज्य व देश का नाम रोशन कर रहे हैं।