फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   DAP and NPK fertilizers run out even in cooperative societies of Kotdwar

Kotdwar News: कोटद्वार की सहकारी समितियों में भी डीएपी और एनपीके खाद खत्म

Thu, 21 Nov 2024 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
DAP and NPK fertilizers run out even in cooperative societies of Kotdwar
कण्वघाटी/कोटद्वार। हरिद्वार और रुड़की की तरह ही पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार भाबर क्षेत्र की सहकारी समितियों में डीएपी और एनपीके खाद खत्म हो गई है। गेहूं की फसल के लिए किसानों ने खेतों में हल तो लगा लिया, लेकिन बिना डीएपी की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों को डीएपी के लिए यूपी के नजीबाबाद क्षेत्र में प्राइवेट दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

काश्तकार जेपी बहुखंडी, कुबेर जलाल, वीरेंद्र सिंह, मनोज शर्मा, मोहन लाल केष्टवाल और वीरेंद्र केष्टवाल आदि का कहना है कि भीमसिंहपुर सहकारी समिति में डीएपी और एनपीके खाद खत्म हुए एक माह का समय हो गया है। समिति में खाद के नाम पर केवल यूरिया उपलब्ध है। बुआई के लिए शुरू में डीएपी अथवा एनपीके खाद की आवश्यकता होती है। मजबूरी में किसानों को निजी दुकानों से महंगे दामों में डीएपी और एनपीके ख़रीदनी पड़ रही है। क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों के किसान खाद के लिए सहकारी समितियों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, काश्तकार विजय नैथानी, सुनीता देवी, मनोज जोशी, मनोज गौड़, दीनदयाल थपलियाल, मुन्नी देवी ने बताया कि उनके क्षेत्र में स्थित मोटाढाक सहकारी समिति में नौ नवंबर से एनपीके उपलब्ध नहीं है। समिति में सिर्फ 280 बैग एनपीके आए थे, जबकि क्षेत्र के किसानों के लिए 600 बैग की जरूरत है। समितियों की उदासीनता को लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित किसानों ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों से जल्द ही सहकारी समितियों में डीएपी और एनपीके खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। मोटाढाक सहकारी समिति के सचिव सुदेश उनियाल व लछमपुर की सचिव शर्मिला राणा ने बताया कि इफको के अधिकारियों को डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed