{"_id":"5ec80a2c8ebc3e906c6ef65d","slug":"damper-stopped-due-to-no-thermal-screening-kotdwar-news-drn3450156130","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालकों और श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं होने पर भड़के लोग, रोके खनन के डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालकों और श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं होने पर भड़के लोग, रोके खनन के डंपर
विज्ञापन
कोटद्वार। खोह नदी में रिवर ट्रेनिंग और चैनलाइजेशन में लगे डंपर चालकों और श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग न होने और मानकों की अवहेलना का आरोप लगाते हुए वार्ड नंबर दो कुंभीचौड़ और वार्ड नंबर-6 काशीरामपुर के लोगों ने आरबीएम से लदे और खाली डंपरों को रोक लिया और नदी में धरना देते हुए प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को पार्षद अनिल रावत और सूरज प्रसाद की अगुवाई में कुंभीचौड़ और काशीरामपुर तल्ला के लोग गूलर पुल के समीप एकत्र हुए। यहां उन्होंने नदी से गुजर रहे रेत बजरी से भरे और खाली डंपरों को रोक लिया और नदी में धरना दिया। पार्षदों और लोगों का आरोप है कि प्रशासन से खनन कारोबारियों को नदी से आवाजाही करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन प्रशासन के आदेशों के विपरीत खनन के डंपर नदी के किनारों से आवाजाही कर रहे हैं। कहा कि खनन कारोबारियों को डंपर चालकों और श्रमिकों के नियमित थर्मल स्क्रीनिंग के आदेश दिए गए हैं, लेकिन खनन कारोबारी शासन की गाइडलाइन का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। चालक और श्रमिक मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग भी नहीं कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। धरना प्रदर्शन करने वालों में केशर सिंह नेगी, बलवीर सिंह कठैत, प्रकाश ढौंडियाल, जगत सिंह राणा, आशीष नेगी, ज्योति रावत, कुसुम रावत, पिंकी नेगी, साधना रावत, शांति देवी, आनंदी देवी, रजनी देवी, राखी बिष्ट, हेमलता बिष्ट व सुमन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
मामले को दिखवाने के लिए मौके पर तहसीलदार को भेजा जा रहा है। मेरे संज्ञान में वाहन रोकने की बात नहीं आई है।
-योगेश मेहरा, एसडीएम कोटद्वार।
-फोटो