फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Damage crop due to rain, despair among farmers

बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसानों में मायूसी

Mon, 18 Oct 2021 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Damage crop due to rain, despair among farmers
भाबर में दो दिन से हो रही लगातार बारिश से धान की खड़ी और कटी दोनों फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम के रुख से पहाड़ से लेकर मैदान तक के किसानों के माथे पर बल पड़े हैं। खेतों में पानी भर जाने से जहां कटी फसल के सड़कर खराब होने का डर काश्तकारों को सता रहा है, वहीं मैदान में बालियों से लदी फसल खेत में गिर जाने के कारण उनकी कटाई मड़ाई कर पाना कठिन हो गया है। पानी में गिरी बालियों के सड़ने की आशंका बन गई है।
विज्ञापन

काश्तकार कुबेर जलाल, पार्षद सुखपाल शाह, विजय ध्यानी और महानंद ध्यानी आदि ने बताया कि धान, उड़द और सोयाबीन की फसल कुछ ही दिनों में तैयार होने वाली है। इससे पहले ही बारिश ने फसलों को खेतों में गिरा दिया है, जिसके कारण कटाई और मड़ाई कर पाना कठिन हो गया है। काश्तकारों का कहना है कि बारिश से खरीफ की फसलों को नुकसान पहुंचा है। आमसौड़ निवासी काश्तकार इंद्रमोहन जुयाल ने बताया कि पहाड़ में धान की कटाई पूरी हो चुकी है। कटी फसल खेतों में पड़ी है। बारिश से खेतों में पानी भरने के कारण धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed