फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   'Daisy Land of Emmy Star Award' to 16 children

16 बच्चों को ‘डेजी लैंड ऑफ ऐमी स्टार अवार्ड’

Tue, 21 Sep 2021 08:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
'Daisy Land of Emmy Star Award' to 16 children
कोटद्वार में आयोजित कार्यशाला में डेजी लैंड ऑफ ऐमी स्टार अवार्ड से सम्मानित होने के बाद खुशी मना? - फोटो : KOTDWAR
ऐमी स्टार संस्था की ओर से आयोजित दो दिवसीय निशुल्क रचनात्मक कार्यशाला ‘डेजी लैंड’ में प्रदेश के चार शहरों के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपना हुनर दिखाया। संस्था की ओर से आयोजित गतिविधियों में अव्वल प्रदर्शन करने वाले 16 बच्चों को ‘डेजी लैंड ऑफ ऐमी स्टार अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ग्रास्टनगंज स्थित एक होटल में कार्यशाला के अंतिम दिन हुए समारोह का उज्जवला सामाजिक संस्था की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लॉकडाउन में बच्चे घरों में बंद होकर रह गए थे, लेकिन संस्था ने बच्चों को कोविड नियमों के साथ दो दिन तक निशुल्क रचनात्मक कार्यशाला तक बच्चों में नई ऊर्जा का संचार किया है। कार्यशाला में कोटद्वार, देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर के 35 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों ने फोटो शूट, वीडियो शूट, नृत्य, भाषण, चित्रकला, कविता पाठ आदि गतिविधियों में प्रतिभाग किया। ऐमी स्टार की डायरेक्टर हिमानी भट्ट ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में लॉकडाउन के दौरान पहली बार ऑनलाइन रचनात्मक गतिविधियों को शुरू किया था। आयोजन में बच्चों की अधिक सहभागिता के कारण इस वर्ष निशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. तनु मित्तल, आकाश दीप, मनोज सिंह बिष्ट, रविश अहमद और नेहा शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इन बच्चों को मिला अवार्ड
अव्वल प्रदर्शन करने वाले अनन्या शर्मा, अहाना, अदित्री पोखरियाल, प्रज्ञा बिष्ट, रिद्धि कोहली, अविशि पोखरियाल, रिशत शर्मा, अक्षत नेेगी, आदित्य बेलवाल, पर्ल भोला, परि भट्ट, मिश्का वर्मा, खुशी थापा, तमन्ना खरबंदा, शिवि कुमारी, गुरुनूर कौर सेठी को ‘डेजी लैंड ऑफ ऐमी स्टार’ का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed