{"_id":"5d5ecfbd8ebc3e6c5d173d79","slug":"cyber-thugs-flew-one-million-from-retired-employee-s-account-kotdwar-news-drn31717475","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठग ने सेवानिवृत्त कर्मी के खाते से उड़ाई दस लाख की नगदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठग ने सेवानिवृत्त कर्मी के खाते से उड़ाई दस लाख की नगदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर ठग ने सेवानिवृत्त कर्मी के खाते से उड़ाए दस लाख
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत तोल्यूंडांडा में शिक्षा विभाग के एक सेवानिवृत्त क्लर्क के खाते से साइबर ठग ने दस लाख रुपये की नगदी उड़ा ली।
एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि भाबर क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुरी निवासी बीरा देवी पत्नी संजय सिंह रावत ने कोतवाली पुलिस को फोन पर सूचना दी कि रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत तोल्यूडांडा निवासी उनके ससुर सुरपाल सिंह रावत शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी हैं। वर्तमान में वह रिखणीखाल ब्लाक के तोल्यूडांडा गांव में ही रहते हैं। बृहस्पतिवार को एक साइबर ठग ने उनके ससुर को फोन कर स्वयं को बैंक अधिकारी बताते हुए उनके खाते को अपडेट करने की बात कही। उनके आधार नंबर, बैंक खाता नंबर समेत कई दस्तावेजों की जानकारी मांगी। उन्होंने इसे बैंक अधिकारी का ही फोन समझकर सभी जानकारी दे दी। इसके बाद साइबर ठग ने उनके मोबाइल पर आए मैसेज के आधार पर ओटीपी कोड मालूम किया। इसके बाद उनके फोन पर उनके एसबीआई धुमाकोट शाखा के खाते से दस लाख की धनराशि की निकासी की सूचना मिली तो उनके होश उड़ गए। ससुर की सूचना पर बहू ने कोटद्वार कोतवाली में फोन कर मामले की जानकारी दी। बताया कि मामले की सूचना संबंधित थाना धुमाकोट को दे दी गई है।