फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Cyber thug blew 50 thousand from the account as a friend

साइबर ठग ने दोस्त बनकर खाते से उड़ाए 50 हजार

Sat, 26 Feb 2022 07:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 07:10 PM IST
विज्ञापन
Cyber thug blew 50 thousand from the account as a friend
सिमलचौड़ निवासी एक व्यक्ति को साइबर ठग ने फोन पर दोस्त बताकर उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से उसके पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिमलचौड़ निवासी पीड़ित राकेश चौहान ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि वह सेना से सेेवानिवृत्त है। एक दिन उसके मोबाइल पर उसके खास दोस्त के नाम से फोन आया। उसने कहा कि यह नंबर मेरे पास सेव नहीं है, फोन वाले दोस्त ने बताया कि उसने जीओ कंपनी का नया सिम लिया है। दोस्त बने साइबर ठग ने कहा कि उसके पास 50 हजार रुपये बेकार पड़े हैं, जो उसके किसी काम के नहीं हैं और वह उसे देना चाहता है। उसके फोन वाले दोस्त को पैसे लेने से मना किया, लेकिन उसने दोस्ती की कसम देकर उससे हामी भरवा ली। इसके बाद फोन दोस्त ने कहा कि वह उसके बैंक खाते में ऑनलाइन पैसे डाल देगा, इसके लिए एक ओटीपी कोड आएगा उसे बता देना, ओटीपी बताते ही उसके बैंक खाते में 50 हजार रुपये आ जाएंगे। पूर्व सैनिक ने बताया कि वह फोन वाले ठग दोस्त के चक्कर में आ गया और उसके मैसेज में आए ओटीपी को उसको बता दिया। ओटीपी बताते ही उसके खाते से 50 हजार रुपये निकलने का मैसेज देखकर उसके होश उड़ गए। उसने पुलिस से उसकी ठगी गई रकम को वापस दिलाने की मांग की है। साइबर सेल निरीक्षक मो. अकरम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed