फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Current Water Institute claimed the lives of workers.

करंट ने ली जल संस्थान कर्मी की जान

Sun, 11 Sep 2016 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sun, 11 Sep 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
Current Water Institute claimed the lives of workers.
करंट से कर्मी की मौत - फोटो : demo pic
भाबर क्षेत्र के ग्राम घमंडपुर में नलकूप का स्विच ऑन करते समय करंट की चपेट में आने से जल संस्थान कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। उपनिरीक्षक महेश्वर प्रसाद पूर्वाल ने बताया कि दुर्गापुरी निवासी गिरीश भारद्वाज (46) पुत्र मोहन भारद्वाज भाबर के ग्राम घमंडपुर में जल संस्थान पंप हाउस में जूनियर फिटर के पद पर तैनात था।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब आठ बजे जब उसने ट्यूबवेल में पानी चलाने के लिए स्विच बटन ऑन किया तो वह ग्यारह हजार वोल्ट करंट की चपेट में आ गया। कर्मचारी की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कर्मचारी झुलसी हालत में बेहोश होकर जमीन पर गिरा हुआ है। ग्रामीणों ने उसे तत्काल राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गिरीश की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जल संस्थान के कर्मचारी और क्षेत्र के लोग भी चिकित्सालय पहुंचे। गिरीश की दो बेटियां हैं। पिता के वियोग में उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में कोटद्वार के मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed