फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Current electrical worker killed after being hit

करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत

Thu, 02 Jun 2016 09:51 PM IST
यमकेश्वर/कोटद्वार।
यमकेश्वर/कोटद्वार। Updated Thu, 02 Jun 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
Current electrical worker killed after being hit
यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

ऊर्जा निगम के कस्याली सब स्टेशन में तैनात कर्मियों की लापरवाही ने ठेकेदार के लाइनमैन की जान ले ली। बिजली घर से शटडाउन लेने की सूचना के बाद जैसे ही वह 11 केवी हाईटेंशन लाइन में फ्यूज लगाने के लिए चढ़ा। उसके शरीर में करंट दौड़ गया। देखते ही देखते वह बुरी तरह जल गया और लाइन पर ही चिपक गया। शाम तीन बजे हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम तक मौके पर प्रशासन की ओर से मात्र पटवारी पहुंच सके थे। ऊर्जा निगम के अधिकारी और संबंधित ठेकेदार देर शाम तक मौके पर नहीं पहुंच सके जिसके चलते शव को लाइन से नीचे नहीं उतारा जा सका था।

विज्ञापन


कसाण गांव निवासी युवक रमेश सिंह (28) पुत्र अमर सिंह पंवार यमकेश्वर के डांडामंडल क्षेत्र में ऊर्जा निगम के ठेकेदार के साथ लाइनमैन का काम करता था। बृहस्पतिवार को लाइन में फाल्ट आने पर उसने कस्याली बिजलीघर से मरम्मत के लिए शटडाउन मांगा और इसके बाद 11 केवी लाइन पर चढ़ गया। जैसे ही उसने फाल्ट ठीक करने के लिए हाथ बढ़ाया, उसे करंट लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से क्षेत्रवासियों में ऊर्जा निगम की कार्यशैली के प्रति रोष बना हुआ है। अधिशासी अभियंता जाकिर हुसैन ने बताया कि कस्याली में बिजली की लाइनों की मेंटेनेंस ठेकेदार को दी गई है।
विज्ञापन


उसके कर्मचारी वहां काम करते हैं। घटना की जांच के आदेश कर दिए गए हैं। एसडीओ प्रशांत जुयाल केे कस्याली बिजली घर के लिए रवाना कर दिया गया है, जबकि अवर अभियंता जगवीर सिंह चौहान को घटनास्थल पर भेजा गया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसाण गांव के ग्राम प्रधान गुलाब सिंह, धारकोट के प्रधान जगमोहन सिंह, तल्ला बणास के प्रधान विनोद सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य धारकोट बिजेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान ताछला बामदेव और सामाजिक कार्यकर्ता बचन सिंह बिष्ट ने इसे ऊर्जा निगम की लापरवाही करार दिया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला ने ऊर्जा निगम से मृृतक आश्रितों को मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed