फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Cultural programs celebrated in the annual festival

जीआईसी सकनोलीखाल के वार्षिकोत्सव में सांस्ऊृतिक कार्यक्रमों की धूम

Thu, 20 Feb 2020 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs celebrated in the annual festival
कोटद्वार। पोखड़ा ब्लॉक के जीआईसी सकनोलीखाल ने अपना प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्राप्त राखी रावत को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख पोखड़ा प्रीति कोहली, ज्येष्ठ प्रमुख विजय भारत नेगी, बीईओ अयाजुद्दीन सिद्दिकी, बीईओ बीरोंखाल बीएल सागर, पूर्व बीईओ रामरत्न कंडारी, प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश कोहली ने किया। ब्लाक प्रमुख ने कार्यक्रम में राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्राप्त देवकुंडई निवासी राखी रावत को सम्मानित किया। ज्येष्ठ प्रमुख ने गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक में राज्य चैंपियन-2019 प्रिया बिष्ट को, कनिष्ठ प्रमुख लता रावत ने राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता खो-खो में प्रतिभाग करने वाले कपिल, मनीषा, प्रिया बिष्ट, अंकिता एवं अंजलि को सम्मानित किया। कार्यक्रम में हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय पितरोड़ा के छात्र-छात्राओं ने योग की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद छात्रों ने जय हो गीत, तेरा लहंगा पर प्रस्तुतियां दीं। छात्रा प्रिया बिष्ट ने कत्थक और राप्रावि सकनोलीखाल के बच्चों ने ‘ले भुजी जाला ले चूड़ा’ पर प्रस्तुति दी। महिला मंगल दल सकनोली, कसाणी एवं बगड़ी ने थड़िया-चौंफला की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में विद्यालय में पूरे वर्ष हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार और गत वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को समाजसेवी दलवीर सिंह ने एक हजार पांच सौ रुपये की धनराशि पुरस्कार में प्रदान की।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षक कमलेश कोहली, चंद्रभानु प्रकाश, सरोजनी नेगी, कुसुम रावत, सेवानिवृत्त आलम सिंह नेगी, संकुल समन्वयक जगदीश कंडारी, ग्राम प्रधान मेहरबान नेगी, महेंद्र रावत, राकेश, रजनी नेगी, यशपाल रावत, प्रीतम रावत, पीटीए अध्यक्ष सुनील भदोला, विमल द्विवेदी, अभय व प्रो. किरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed