फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Crowds of buyers gathered on Dhanteras

धनतेरस पर शहर में उमड़ी भीड़, सड़कों पर सजी दुकानें

Thu, 12 Nov 2020 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Crowds of buyers gathered on Dhanteras
धनतेरस पर कोटद्वार और निकटवर्ती बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे कोरोना संक्रमण के चलते मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। शहर के बाहर से आए व्यापारियों ने झंडाचौक और आसपास की सड़कों पर ही दुकानें सजा दी। इससे लोग हलकान भी रहे, लेकिन चार पहिया वाहनों पर पाबंदी और मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था डायवर्ट होने के बावजूद कई बार जाम लगता रहा।
विज्ञापन

बुधवार रात से ही शहर की सड़कों पर दीपावली के सामान की फड़ लगाने के लिए जगह घेरने के लिए दुकानदारों में होड़ लगी रही। आधी रात तक कोटद्वार के सभी मुख्य मार्गों पर फड़ लगाने वाले व्यापारियों ने दुकान के लिए जगह घेर ली थी। बृहस्पतिवार सुबह से ही सड़कों और बाजारों में बर्तन, पटाखे, लड़ियां, खील, बतासे, मिठाइयां और अन्य सजावटी सामान की दुकानें सज गईं। धनतेरस के अवसर पर सुबह से ही बर्तनों की दुकानों में भीड़ उमड़ी रही। उधर, दुगड्डा में भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed