फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Crowd of Delhi-NCR bound passengers surges at roadways depot; buses fall short.

Kotdwar News: रोडवेज डिपो पर उमड़ी दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों की भीड़, कम पड़ी बसें

Mon, 22 Jun 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 22 Jun 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Crowd of Delhi-NCR bound passengers surges at roadways depot; buses fall short.
समय पर नहीं मिलीं कोटद्वार डिपो की बसें
विज्ञापन

यूपी परिवहन निगम की बसों को मिला मौका, यात्रियों को हुआ लाभ
कोटद्वार। ग्रीष्म अवकाश में एनसीआर और मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ आए लोग अब माह के आखिरी हफ्ते में घरों को लौटना शुरू हो गए हैं। सोमवार को कोटद्वार रोडवेज डिपो क्षेत्र में दिल्ली एवं एनसीआर के यात्रियों की खासी भीड़ रही। कोटद्वार में अतिरिक्त बसों के अभाव का लाभ यूपी की रोडवेज बसों को मिला।
दिल्ली के अलावा एनसीआर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ सोमवार सुबह से ही कोटद्वार डिपो परिसर में उमड़ी हुई थी। चंद मिनटों में ही यात्रियों से खचाखच भरी दिल्ली रूट की बसें गंतव्य के लिए रवाना होती रहीं। एक-एक कर कोटद्वार डिपो की केवल नौ बसें ही दिल्ली रवाना हुईं। हालांकि अनुबंधित बसें भी लगाई गईं लेकिन दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र के यात्रियों की भीड़ कम नहीं हुई।
विज्ञापन

यात्रियों ने कई बार डिपो कार्यालय में पहुंचकर दिल्ली रूट की बस के संबंध में जानकारी दी। बस पहुंचने की सटीक जानकारी नहीं मिलने पर यात्रियों में नाराजगी रही। कोटद्वार में बसें नहीं होने और यात्रियों की संख्या काफी अधिक होने की जानकारी पर नजीबाबाद और बिजनौर डिपो के अलावा यूपी रोडवेज बसें कोटद्वार पहुंचकर प्रतीक्षारत यात्रियों को ले जाती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो अधिकारियों का तर्क था कि डिपो की नौ बसें चारधाम यात्रा पर गई है। पर्वतीय रूट से किसी बस को हटाकर दिल्ली लगाना संभव नहीं है। यात्रियों को समय से बस उपलब्ध कराने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed