फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Crowd in the market after weekly curfew

साप्ताहिक कर्फ्यू के बाद बाजार में उमड़ी भीड़

Mon, 17 May 2021 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Crowd in the market after weekly curfew
साप्ताहिक कर्फ्यू के बाद सोमवार सुबह नगर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्र के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने फल, सब्जी और राशन की खरीदारी की। इस दौरान लोग सोशल डिस्टेंस नियम का पालन करना भी भूल गए। 10 बजते ही पुलिस ने बाजार को बंद करा दिया। इस दौरान पुलिस ने 186 लोगों के चालान काटे।
विज्ञापन

रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू के बाद सोमवार को बाजार खुलते ही जरूरी सामान की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गोखले मार्ग और पटेल मार्ग स्थित सब्जी मार्केट में फल सब्जी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। राशन और मेडिकल स्टोर में भी कमोवेश यही स्थिति रही। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने वाहन से बाजार का भ्रमण किया और लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की। 10 बजते ही पुलिस ने सभी दुकानों को बंद करा दिया। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सोशल डिस्टेंस का पालन न करने, मास्क न पहनने और बेवजह दोपहिया वाहनों में घूम रहे 186 लोगों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed