{"_id":"5af482a54f1c1b9b098b92fc","slug":"91525973669-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी खरीद-फरोख्त में लाभ का लालच दे ढाई लाख रुपये ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रापर्टी खरीद-फरोख्त में लाभ का लालच दे ढाई लाख रुपये ठगे
Updated Thu, 10 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। प्रापर्टी खरीदने और बेचने के धंधे में लाखों के लाभ का सपना दिखाकर तीन लोगों ने एक दुकानदार से ढाई लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित दुकानदार ने यहां कोतवाली में तहरीर देकर उसके रुपये दिलाने की गुहार लगाई है।
भाबर के शिवराजपुर देवरामपुर निवासी प्रकाश सिंह पुत्र झुन्ना सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसकी देवरामपुर में जनरल स्टोर की दुकान है। डेढ़ महीने पहले नगीना के टांडामायदास निवासी रामपाल उसकी दुकान पर आया और उसे सस्ती प्रापर्टी खरीदकर उसे महंगे दाम पर बेचने का धंधा कर लाखों का लाभ कमाने के सपने दिखाए। लाभ के लालच में उसने उसे मुरादाबाद निवासी हरिओम पुत्र बलबीर से मिलाया। इन दोनों ने एक तीसरे व्यक्ति साजिद के प्रापर्टी के धंधे में पैसे लगाने को कहा। उन्होंने झांसा देकर एक लाख रुपये नकद और 50-50 हजार रुपये के तीन चेक हासिल कर लिए। ये चेक उन्होंने अपने खाते में लगाए और पैसा भी निकलवा लिया। बाद में उसे ठगे जाने का अहसास हुआ। कहा कि उक्त तीन लोगों ने उससे ढाई लाख रुपये की ठगी कर डाली। पीड़ित प्रकाश सिंह की ओर से पुलिस को ठगों के वाहनों के नंबर और फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।