{"_id":"5adcc2e84f1c1b5c098b5ed4","slug":"91524417256-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार से 40 हजार की नगदी वाला पर्स झपटकर बाइक सवार हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार से 40 हजार की नगदी वाला पर्स झपटकर बाइक सवार हुए फरार
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। दो बाइक सवार बदमाशों ने रविवार को दिनदहाड़े कोटद्वार भाबर के नंदपुर गांव में एक दुकानदार से 40 हजार रुपये से भरा पर्स झपट लिया। घटनास्थल नंदपुर गांव से लेकर मोटाढांक और भाबर के किशनपुर तक लगे व्यापारियों और सार्वजनिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। दो सीसीटीवी में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। पीड़ित दुकानदार की ओर से पुलिस में एफआईआर दे दी गई है।
भाबर के पदमपुर मोटाढांक के नंदपुर गांव में जोशी हार्डवेयर की दुकान है। दुकान पर रामेश्वर प्रसाद जोशी बैठे थे। इस बीच एक बाइक पर सवार होकर दो युवक दुकान के आगे आए। बाइक चलाने वाले युवक ने हेलमेट पहना था। पीछे बैठा युवक दुकान में आया और एक गोल्डन कलर का पेंट का डिब्बा मांगने लगा। युवक ने दो हजार रुपये का नोट दिया। डिब्बे के पैसे लेकर बाकी पैसे दुकानदार ने उसे लौटा दिए। युवक दाम कम कराने को लेकर दुकानदार से जिरह करने लगा। दुकानदार ने फिक्स कीमत बताई तो युवक ने डिब्बा लौटाते हुए अपने पैसे वापस मांगे। जैसे ही दुकानदार उससे छुट्टे पैसे वापस लेकर दो हजार का नोट वापस करने लगा। इतने में युवक ने पैसे से भरा पर्स झपट लिया और तेजी से बाइक में बैठकर फरार हो गया। बाइक स्टार्ट हालत में थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र के पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। दो सीसीटीवी फुटेज में बदमाश बाइक समेत कैद हो गए हैं। पुलिस ने अपनी कई टीमें उनकी तलाश में भेज दी हैं। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों को दबोचने के लिए जाल बिछाना शुरू कर दिया गया है।
-फोटो