{"_id":"5a09d58c4f1c1bd1538bcc35","slug":"91510593932-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत पेट्रोलियम के अफसरों ने किया पंप सील करने का प्रयास, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारत पेट्रोलियम के अफसरों ने किया पंप सील करने का प्रयास, हंगामा
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। बदरीनाथ हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों ने इसे सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों की कार्रवाई को देखकर पेट्रोप पंप के कर्मचारियों और प्रबंधक ने इसका विरोध शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही शहर भर से पहुंचे व्यापारियों और पेट्रोल पंप मालिक एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई को गैरकानूनी बताया। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए कंपनी के अधिकारी कोतवाली पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने उन्हें कोर्ट का ऑर्डर दिखाने को कहा।
भारत पेट्रोलियम के एरिया सेल्स मैनेजर कंवर जमाते ने पुलिस को बताया कि उनकी कपंनी का बदरीनाथ मार्ग पर एक पंप है, जिस पर 2013 में सैंपलिंग में गड़बड़ी और मिट्टी का तेल मिलानेे के मामले में कार्रवाई की गई थी। संबंधित डीलर की ओर से कोर्ट से स्टे ले लिया गया। सितंबर में स्टे की अवधि खत्म हो गई। तीन दिन से उक्त पंप को आपूर्ति बंद कर दी गई है। सोमवार को कंपनी के निर्देश पर अधिकारी पंप पर कब्जा लेने पहुंचे तो डीलर के पक्ष के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इससे पंप केे सील नहीं किया जा सका।
उधर, पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी की ओर से भारत पेट्रोलियम के पांच से छह अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ पंप पर जबरन कब्जा करने के प्रयास, धक्का-मुक्की, गालीगलौच और हाथापाई का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।