फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बस से उतरते समय पिछले टायर की चपेट में आई वृद्धा, मौत

बस से उतरते समय पिछले टायर की चपेट में आई वृद्धा, मौत

Tue, 12 Mar 2019 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
बस से उतरते समय पिछले टायर की चपेट में आई वृद्धा, मौत

विज्ञापन
धुमाकोट। नैनीडांडा में ब्लॉक मुख्यालय के समीप बस की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
धुमाकोट के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि मंगलवार को अल्मोड़ा जनपद के ग्राम कोटाचानी निवासी 80 वर्षीय धन्ना देवी पत्नी गुसाईं सिंह पटवाल अपने एक रिश्तेदार के साथ जीएमओयू की बस से धुमाकोट से नैनीडांडा ब्लॉक में किसी कार्य से जा रही थी। नैनीडांडा में ब्लॉक मुख्यालय के समीप बस से उतरते समय संतुलन बिगड़ने से वह अचानक गिर गई और बस के पिछले पहिये की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में महिला को नैनीडांडा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed