{"_id":"59de51214f1c1bb6678b554f","slug":"81507741985-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक के आवासों पर कुर्की का नोटिस चस्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक के आवासों पर कुर्की का नोटिस चस्पा
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लैंसडौन/जयहरीखाल। जयहरीखाल के एक विद्यालय में गत 19 सितंबर को 12वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक लैंसडौन पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस कई जनपदों और राज्यों में दबिश दे चुकी है। पुलिस ने एक माह के भीतर हाजिर न होने की स्थिति में उसके बिजनौर और जयहरीखाल आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी ने लैंसडौन पहुंचकर मामले की प्रगति की जानकारी ली।
लैंसडौन के पुलिस उपनिरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक अफजल महबूब खान की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। वह बिजनौर और जयहरीखाल दोनों जगह से नदारद चल रहा है। उसके खिलाफ 81 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि वह फरार चल रहा है। एक माह के भीतर यदि आरोपी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके घर की कुर्की कर दी जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।