फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   घाड़ क्षेत्र से लापता महिला और उसका बच्चा हापुड़ से बरामद

घाड़ क्षेत्र से लापता महिला और उसका बच्चा हापुड़ से बरामद

Thu, 28 Feb 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
घाड़ क्षेत्र से लापता महिला और उसका बच्चा हापुड़ से बरामद
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने घाड़ क्षेत्र के एक गांव से लापता महिला और बच्चे को यूपी के हापुड़ से पकड़ लिया है। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि घाड़ क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने 18 जनवरी को अपनी 24 वर्षीय पुत्रवधू और पोते की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर में ग्रामीण ने कहा कि वह पास के ही एक गांव में विवाह समारोह में शामिल होने गया था। लौटने उसकी पुत्रवधू और पोता घर से गायब मिले। खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा । तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुत्रवधू के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया तो उसकी लोकेशन यूपी के हापुड़ में मिली, जिसके बाद महिला की तलाश के लिए पुलिस टीम को यूपी भेजा गया। उन्होंने बताया कि महिला और उसके 15 महीने के पुत्र को हापुड़ से पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी आरिफ मोहम्मद निवासी ग्राम भमेड़ा थाना हापुड़ यूपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घाड़ क्षेत्र में फेरी लगाने का काम करता है। इस दौरान वह महिला को मिला और जान पहचान शुरू हो गई। 18 जनवरी को वह कार लेकर घाड़ क्षेत्र पहुंचा और महिला को अपने साथ अपने गांव ले गया। पुलिस ने महिला और उसके बच्चे को परिजनों के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 365 और 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed