फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   किशोरी पर शादी के लिए दबाव डाल रहा युवक, पुलिस को दी तहरीर

किशोरी पर शादी के लिए दबाव डाल रहा युवक, पुलिस को दी तहरीर

Thu, 01 Nov 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
किशोरी पर शादी के लिए दबाव डाल रहा युवक, पुलिस को दी तहरीर
कोटद्वार। नगर निगम के लकड़ीपड़ाव क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी के साथ एक युवक द्वारा अश्लील हरकत करने और शादी करने का दबाव डालने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों का आरोप है कि वे दो माह से पुलिस के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें टालती आ रही है। अब परिजनों ने एसएसपी को लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन

किशोरी के परिजन बृहस्पतिवार को एक बार फिर पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे। पीड़िता की मां ने कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल को एक नई तहरीर दी है। बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी नगर के एक विद्यालय में 12वीं में पढ़ती है। परिजनों का आरोप है कि जिला बिजनौर निवासी एक युवक उनकी बेटी का विवाह उससे करवाने की जिद्द कर रहा है। विवाह न कराने पर उनकी बेटी को जबरन उठा ले जाने की धमकी दे रहा है। बताया कि गत 28 अगस्त को उसके पति किसी काम से बाहर गए थे। शाम के वक्त आरोपी अपने परिजनों के साथ उनके घर में आ धमका। बेटी का विवाह उसके साथ न करने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर मचाने पर आरोपी और उसके साथ आए लोग वहां से भाग गए। परिजनों का आरोप है कि वे कई बार कोतवाली और बाजार चौकी में आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दे चुके हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

बाजार चौकी इंचार्ज रवींद्र नेगी ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। पीड़ित के परिजन बाजार चौकी पहुंचे थे। इस पर एक माह पूर्व आरोपी को मकान खाली कर क्षेत्र को छोड़ने और लड़की को परेशान न करने के निर्देश दिए गए थे। उसके बाद परिजनों ने पुन: शिकायत नहीं की। मामला संज्ञान में आया है, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed