{"_id":"59e4e7ba4f1c1bc8678b6390","slug":"51508173754-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर घायल
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भाबर में सुखरो नदी पुल पर गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। घायलों में एक सिपाही को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
रविवार रात कोतवाली में तैनात सिपाही रमेश मैठाणी और प्रकाश सिंह सुखरो नदी पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गए। कार इतनी तेज गति में थी कि काफी दूर तक पुलिसकर्मियों को घसीटते हुए ले गई। घटना की सूचना मिलते ही उप निरीक्षक रवींद्र सिंह नेगी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल पुलिस कर्मियों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल रमेश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रकाश का कोटद्वार अस्पताल में उपचार चल रहा है। उपनिरीक्षक रवींद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यूएस जिमिवाल ने बताया कि अज्ञात कार चालक की तलाश की जा रही है।