फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जदला और बौंठा गांव के मंदिर में चोरों ने किया हाथ साफ

जदला और बौंठा गांव के मंदिर में चोरों ने किया हाथ साफ

Thu, 20 Jul 2017 12:31 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
जदला और बौंठा गांव के मंदिर में चोरों ने किया हाथ साफ
लैंसडौन। लैंसडौन तहसील के अंतर्गत के ग्राम पंचायत जदला और बौंठा के मंदिर में चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ कर घंटे, त्रिशूल, मूर्ति, कलश आदि पर हाथ साफ कर दिया। ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस के पास चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बौंठा के पूर्व प्रधान सतेश्वर बौंठियाल ने बताया कि रविवार की रात्रि बौंठा के मंदिर ढौंटियाल के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर तांबे का कलश, आठ घंटे व घड़ियाल ले उड़ा। सोमवार की सुबह जब लोग मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गए तो मंदिर का नजारा देख वे हैरत में पड़ गए। मंदिर का मुख्य ताम्र कलश, आठ पीतल के घंटे व त्रिशूल रात को चोर ले उड़े। कुछ घंटे मंदिर के आसपास पड़े मिले, जिसे चोर वजन ज्यादा होने के कारण मंदिर के बाहर ही छोड़ कर चलते बने। चोरी की रिपोर्ट राजस्व पुलिस के यहां दर्ज कराई गई है। चोरी की इस वारदात के तीसरे दिन मंगलवार की रात्रि चोरों ने ग्राम जदला के मंदिर का ताला तोड़ कर मंदिर की 22 हजार कीमत की अष्ट धातु से बनी काली माता की मूर्ति तांबे व पीतल के घंटे, मंदिर का कलश चुरा दिया। ग्रामीण जनार्द्धन जदली ने बताया कि मंदिर में चोरी के मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed