{"_id":"5adcc10a4f1c1b57098b5f69","slug":"31524416778-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने बंद घर के ताले तोड़ 1.75 लाख की नगदी समेत लाखों के जेवर उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने बंद घर के ताले तोड़ 1.75 लाख की नगदी समेत लाखों के जेवर उड़ाए
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नजीबाबाद रोड स्थित न्यू प्रताप विहार कालोनी में चोरों ने एक बंद घर को खंगालकर वहां से 1.75 लाख की नकदी समेत लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर उड़ा लिए। घटना 20 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए यूपी के धामपुर शहर गया था। शनिवार देर शाम परिवार के लौटने के बाद घटना की जानकारी मिली। गृहस्वामी की ओर से पुलिस में अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर दी गई है।
बाजार चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह नेगी ने बताया कि न्यू प्रताप नगर में एक शिक्षक दंपति महेंद्र सिंह रघुवंशी और उनकी पत्नी रीता अपने दो बेटों के साथ रहते हैं। महेंद्र सिंह रघुवंशी गढ़वाल के तूणीखाल में जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक हैं और उनकी पत्नी रीता यूपी के बड़िया में एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। गत 20 अप्रैल को उनका पूरा परिवार घर में ताला लगाकर धामपुर एक शादी में गया। शनिवार की रात जब शिक्षक दंपति लौटे तो घर का दृश्य देखकर वे हैरान रह गए। चोर आलमारी में रखी 1.75 लाख रुपये की नकदी और सोने चांदी के लाखों के जेवर उड़ा ले गए। पुलिस ने बताया कि आंगन वाले मेन गेट पर ताला लटका हुआ था। चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
-फोटो