फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर युवती को फंसाने वाले की जमकर धुनाई

फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर युवती को फंसाने वाले की जमकर धुनाई

Thu, 07 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर युवती को फंसाने वाले की जमकर धुनाई
कोटद्वार। फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने वाले युवक की विहिप कार्यकर्ताओं ने जमकर धुनाई कर डाली। कार्यकर्ताओं ने युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामला युवती से जुड़ा होने के कारण किसी ने युवक के खिलाफ तहरीर नहीं दी। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री संजय थपलियाल ने बताया कि लकड़ीपड़ाव निवासी एक युवक फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर क्षेत्र की युवतियों को प्रेमजाल में फंसा रहा था। इस दौरान उसने एक युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। बुधवार को उसने युवती को मिलने के लिए बाजार में बुलाया था, जहां भनक लगते ही हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई कर डाली। बाजार चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि किसी ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। आरोपी युवक के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed