{"_id":"5b4245834f1c1ba64e8b48b1","slug":"201531069827-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशमोतर छात्रवृति घोटाले में लॉ कालेज प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दशमोतर छात्रवृति घोटाले में लॉ कालेज प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। केंद्र सरकार की ओर से जारी दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले में शामिल पदमपुर स्थित लॉ कालेज के प्रबंधक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
16 जून 2017 को सिम्मलचौड़ निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार पुत्र जगमोहन सिंह ने कोटद्वार के कई कालेजों पर मनमाने ढंग से छात्रवृत्ति वितरण का आरोप लगाते हुए सीएम को इस संबंध में अवगत कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि कालेजों में छात्रवृत्ति की धनराशि को हड़पने की होड़ लगी है। मामले में उत्तराखंड शासन ने अन्य कालेजों के साथ ही कोटद्वार के लॉ कालेज की जांच कराने के निर्देश दिए थे। जांच में कोटद्वार के लॉ कालेज में चार लाख सत्ताइस हजार रुपये की दशमोत्तर छात्रवृत्ति का घोटाला सामने आया था। एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश और विकास कुमार की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने लॉ कालेज के प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।