{"_id":"5b3badf34f1c1b88468b45db","slug":"181530637811-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना तलाक लिए पति के दूसरी शादी करने पर भड़की पत्नी, सीओ को दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना तलाक लिए पति के दूसरी शादी करने पर भड़की पत्नी, सीओ को दी तहरीर
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने पर भड़की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ कोटद्वार पुलिस को तहरीर दी है।
काशीरामपुर तल्ला निवासी कृष्णा ने बताया कि उसका विवाह 26 नवंबर 2016 को जनपद बिजनौर के अंतर्गत रमपुरा (नजीबाबाद) निवासी राहुल पाल से हुआ। शादी के बाद से उसका पति राहुल और ससुराली उसे परेशान करने लगे। शादी के पांच माह बाद ही उसके ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके में उसने एक पुत्री को जन्म दिया। पुत्री का जन्म होने के बाद उसका पति उससे और भी नफरत करने लगा। उसने आरोप लगाया कि जब उसकी मां उसे ससुराल छोड़ने गई तो पति ने दो लाख की दहेज की मांग कर डाली। मायके वालों के कई बार आग्रह पर भी पति ने उसे घर में नहीं रहने दिया। कृष्णा ने आरोप लगाया कि इस बीच उसके पति ने दूसरा विवाह कर लिया।
दोहरी रिश्तेदारी करनी पड़ी भारी
दरअसल, काशीरामपुर तल्ला निवासी कृष्णा और उसके भाई कुप्पी सिंह को रमपुरा नजीबाबाद से दोहरी रिश्तेदारी करनी महंगी पड़ गई। कुप्पी सिंह का कहना है कि उसने अपनी बहन कृष्णा का राहुल के साथ रिश्ता कराया तो राहुल के परिजनों ने राहुल की बहन मोना का रिश्ता उसके साथ (कुप्पी सिंह) तय कर दिया। दोनों विवाह एक ही दिन संपन्न हुए। कृृष्णा के साथ मारपीट की घटना के बाद जैसे ही वह मायके रहने आई, उसकी पत्नी मोना भी अपने मायके नजीबाबाद चली गई। कृष्णा के पुलिस को बताया कि उसके पति राहुल और मोना ने दूसरी शादी कर ली है। बिना तलाक लिए दोनों शादियां अवैध हैं। पुलिस का कहना है कि राहुल और मोना को काउंसिलिंग के लिए बुलवाया गया है, लेकिन वे नहीं आ रहे हैं।